बायगांव निवासी परिवार के पुत्र एवं पुत्री कोरोना से स्वस्थ होकर घर रवाना हुये
जिले के विकासखण्ड प्रभातपट्टन के ग्राम बायगांव मासोद निवासी सलैया जा रहे दिल्ली से वापस आये परिवार के 4 सदस्यों को 15 जून की रात्रि में अंग्रेजी छात्रावास घोड़ाडोंगरी के क्वारेंटाइ्रन सेंटर में रखा गया। परिवार के सदस्यों का 16 जून को सेम्पल लिया गया, जिसमें पिता, 15 वर्षीय पुत्र एवं 13 वर्षीय पुत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आयी। इसके पश्चात् 20 जून को पिता की शुगर बढऩे पर पुत्र एवं पुत्री को भी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। बाद में पिता को भोपाल रैफर किया गया।
दोनों बच्चों को बैतूल में रखा गया जहां उनकी नियमित जांच, उपचार एवं देखभाल डी.सी.एच.सी. बैतूल स्टाफ द्वारा की गई। स्वस्थ होने पर 29 जून को जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा, चिकित्सकों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं देकर बच्चों को घर रवाना किया गया, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, बार-बार हाथ धोनें तथा मास्क का उपयोग करने हेतु परामर्श प्रदाय किया गया।
डॉ. ओ.पी. माहौर, डॉ. प्रमोद मालवीय, डॉ. श्याम सोनी, स्टाफ नर्स श्रीमती ज्योति साहू, श्रीमती प्रांजू बागद्रे, श्रीमती अर्चना रघुवंशी, श्रीमती सोनम सोलंकी द्वारा सतत् सेवाएं प्रदान की गईं, जिसके फलस्वरूप दोनों बच्चे स्वस्थ होकर खुशी-खुशी घर रवाना हुये।

