Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पहाड़ी खेरा में पानी के विवाद पर गाेली मारकर हत्या

पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी खेरा ग्राम के टंकी मोहल्ला में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। विवाद हैंडपंप पर पानी भरने काे लेकर हुआ। हालांकि दाेनाें परिवाराें के बीच पुरानी रंजिश भी है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम उमरी हाल निवासी पहाड़ी खेरा रविंद्र सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष के भाई का विवाद 2 5 3 माह पूर्व पड़ोस के ही लकी तिवारी के पिता से किसी बात को लेकर हुआ था। जिस पर मृतक रविंद्र सिंह के भाई ने लकी तिवारी के पिता गटोला तिवारी पर धारदार हथियार से हमला किया था। जिससे लकी तिवारी के पिता के गंभीर चोटें आई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच में रंजिश चल रही है।
शुक्रवार दोपहर 2 बजे रविंद्र सिंह ठाकुर पानी लेने के लिए सार्वजनिक नल पर गया था। इसी दौरान लकी तिवारी से उसका वाद विवाद हो गया। विवाद होने पर लकी तिवारी ने देशी कट्टे से उसे गोली मार दी। जिससे रविंद्र सिंह ठाकुर घायल होकर गिर गया। उसे लेकर परिजन जिला अस्पताल पन्ना पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने आरोपी लकी तिवारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Murdered and murdered over water dispute in Pahari Khera

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad