Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाले डॉक्टर को जेल भेजा

इलाज के दौरान महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी डॉ. सैफुद्दीन खान पिता तस्लीम निवासी अरनियाकलां अवंतिपुर बड़ोदिया हाल मुकाम ग्राम गुर्दाखेड़ी थाना शुजालपुर का जमानत आवेदन जेएमएफसी शुजालपुर ने निरस्त करते हुए जेल वारंट बनाकर उसे जेल भेज दिया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि 29 मई को तबीयत खराब होने पर पीड़िता अपने पति के साथ आरोपी डॉक्टर के प्राइवेट क्लीनिक पर गई थी। यहां आरोपी ने अपने क्लीनिक पर पीड़िता को बॉटल लगा दी। पीड़िता का पति पीड़िता को छोड़कर दुकान पर चला गया। तब आरोपी ने पीड़िता का पेट चेक करते समय बुरी नीयत से हाथ लगाकर अश्लील हरकत की। पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी ने किसी को बताने से मना किया। पीड़िता ने अपने हाथ से बॉटल निकाली और घर चली आई। पीड़िता ने पति व जेठानी को घटना से अवगत कराया। फिर इलाज कराने अपने मायके चली गई। यहां उसने अपने भाई को घटना बताई। उसके बाद 9 जून को चौकी तिलावद थाना अवंतिपुर बड़ोदिया पर पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी सैफुद्दीन खान को 11 जून को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायाधीश ने आरोपी डॉक्टर को जेल भेज दिया। शासन की ओर से अतिरिक्त डीपीओ शुजालपुर संजय मोरे ने तर्क प्रस्तुत किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad