Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रिटायर्ड आईएएस अफसर के फार्म हाउस में गार्ड को पिला दिया जहर

रातीबड़ के बरखेड़ीखुर्द में रिटायर्ड आईएएस के फार्म हाउस में अज्ञात लोगों ने गार्ड को जहर पिला दिया। होश न आने के कारण बयान नहीं हो पाए हैं। पुलिस पुरानी रंजिश की आशंका जता रही है।
टीआई सुधेश तिवारी के मुताबिक ये वारदात मूलत: पुरोहित पिपरिया, रायसेन निवासी 45 वर्षीय मांगीलाल गौर के साथ शुक्रवार सुबह छह बजे हुई। वे रिटायर्ड आईएएस योगेंद्र शर्मा के फार्म हाउस के सर्वेंट क्वार्टर में पत्नी हेमा और बेटे के साथ रहकर गार्ड का काम करते हैं। वारदात के वक्त वे फार्म हाउस में थे। तभी दो बदमाश आए और उनके साथ मारपीट की। भागते वक्त आरोपियों ने उनके मुंह में एक बोतल ठूंस दी, जिसमें जहर था। ये बात मांगीलाल ने हेमा को बताई और बेहोश हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad