Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

SDM राजेश शाह की बनाई फर्जी Facebook आईडी, मदद के नाम पर लोगों से मांगे पैसे


फेसबुक आईडी हैक करके यूजर के दोस्त-रिश्तेदारों से पैसे ऐंठने की घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है। सरकारी कर्मचारी भी अब इनका शिकार होने लगे है।




गाडरवारा:- एसडीएम राजेश शाह की फर्जी Facebook आईडी बना कर लोगों से मदद के नाम पर मांगे जाने का मामला सामने आया है । जिस में खुद एसडीएम राजेश शाह ने सोशल मीडिया में आकर अपनी असली फेसबुक आईडी से लॉगौ को सावधान किया और सतर्क रहने की अपील की, और पूरा मामला अवगत कराया ।



एसडीएम राजेश शाह :-
"फर्जी मेसस से सावधान रहे, सतर्क रहे।
मेरे नाम और मेरी फोटो डीपी मे लगा कर फर्जी फ़ेसबुक आई डी बनाकर मेसस के माध्यम से पैसे की मांग की गई। साथ ही 7432910946 से पैसो की मांगे गये। और यह नम्बर राजेश शाह मेरे नाम से टूरू कालर पर भी सेव किया गया। उपरोक्त की शिकायत आई टी सेल पर की गई है। 
साथ आपसे अपील है एसे मेसस से सावधान रहे, सतर्क रहे।
आपका
राजेश शाह "

आई टी विशेषज्ञों के अनुसार :-
हैकर द्वार पहले किसी व्यक्ति की या तो आईडी को हैक किया जाता है, या उस के नाम से फर्जी आईडी बना ली जाती है । फिर उस आईडी से मैसेंजर के माध्यम से उसमें जुड़े  सभी लोगों को मैसेज किए जाते हैं । मैसेज में किसी समस्या में फंसा होना, एक्सीडेंट होना, अर्जेंट पैसे की जरूरत होना बताया जाता है । सामने वाले उस व्यक्ति के परिचित होते हैं तो उन्हें इमोशनल ब्लैकमेल कर पैसे मांगे जाते और फिर या तो खाता नंबर दिया जाता है या मोबाइल के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने का कहा जाता है। कई लोग व्यक्ति को पहचानते हैं इसीलिए बिना सोचे समझे पैसे ट्रांसफर भी कर देते हैं इस तरीके से हैकर द्वारा मोटी रकम वसूली जाती है । यह तरीका पिछले काफी दिनो से हैकर द्वारा प्रयोग किया जा रहा है ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad