Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के तलाक की फेक न्यूज के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #VirushkaDivorce, फैंस ने मीम्स के जरिए किया सपोर्ट

'पाताल लोक' वेब सीरीज की रिलीज के बाद से ही अनुष्का शर्मा को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच विराट और अनुष्का के तलाक की खबर भी कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं। ये खबर इतनी फैल गई कि #VirushkaDivorce भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। ये मामला साल 2016 में आई एक न्यूज के दोबारा वायरल होने से शुरू हुआ था जिसमें बताया गया था कि विराट और अनुष्का अलग हो रहे हैं।

कैसे शुरू हुआ ट्रेंड

अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज पाताल लोक के कॉन्सेप्ट को कई लोगों ने खराब बताया है। इसे बैन करने की मांग करते हुए बीजेपी के एमएलए नंदकिशोर शर्मा ने ये तक कह दिया कि ऐसी सीरीज बनाने के लिए विराट को अनुष्का को तलाक दे देना चाहिए। इसके बाद दोनों की शादी से पहले की एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सामने आई वायरल न्यूज फरवरी साल 2016 की थी जिसके बाद से ही हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।

2016 में पब्लिश हुआ आर्टिकल।

ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

जहां कुछ लोग इस बुरी खबर से सदमे में हैं वहीं कुछ मीम्स के जरिए ऐसी खबर फैलाने वालों को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। कई ने बॉलीवुड फिल्मों के हिट डायलॉग्स के जरिए भी विराट का रिएक्शन दिखाने की कोशिश की है।

######

शादी से पहले हुआ था ब्रेकअप

अनुष्का विराट की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2013 में हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक अपनेरिलेशन पर पर्दा रखा लेकिन बाद में दोनों साथ नजर आने लगे। कुछ सालों बाद दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया। खबरें थीं कि दोनों अलग हो चुके हैं। एक मैच के दौरान विराट कोहली के अच्छा ना परफॉर्म करने की वजह उनके फैन ने ब्रेकअप बताया। जिसके बाद अनुष्का को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। विराट ने बाद में अनुष्का कासमर्थन किया था। कुछ समय बाद दोनों फिर साथ आ गए और इस बार मामला शादी तक पहुंच गया।

अनुष्का के बचाव में आए विराट कोहली।

अनुष्का विराट ने 11 दिसम्बर 2017 में शादी की थी। इटली में हुई शादी में दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे। फिलहाल लॉकडाउन के चलते विरुष्का अपने घर में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After the news of divorce of Anushka Sharma and Virat Kohli #VirushkaDivorce trending on Twitter, fans supported through memes


from Dainik Bhaskar

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad