Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भोपाल ज़िले के इब्राहिमगंज क्षेत्र में रविवार से 12 जुलाई सात दिन का लगेगा लॉक डाउन

*भोपाल ज़िले के इब्राहिमगंज क्षेत्र में रविवार से 12 जुलाई सात दिन का लगेगा लॉक डाउन
*
*कलेक्टर अविनाश लवानिया ने धारा 144 में  आदेश जारी किए*
 भोपाल ।कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी  अविनाश लावनिया ने क्षेत्र की जनता की सुरक्षा  और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हनुमान गंज क्षेत्र के इब्राहिम गंज क्षेत्र में रविवार 12 जुलाई से 19 जुलाई तक लॉक डाउन करने के आदेश जारी कर दिए है।
इब्रहिम गंज क्षेत्र में 12 जुलाई सुबह 5 बजे से 19 जुलाई रविवार रात्रि 10 बजे तक क्षेत्र की सीमाएं सील रहेंगी, किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी, मेडिकल आपातकाल को छोड़कर दुकानें और संस्थान बन्द रहेंगे। बेरिकेटिंग कर क्षेत्र की सीमाओं को बन्द रखा जाएगा।
इस सम्बन्ध में कलेक्टर ने निर्देश जारी कर इब्रहिम गंज क्षेत्र की सीमाएं सम्बन्धित एस डी एम और नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्धारित की जाएंगी, मेडिकल आपात काल और शव यात्रा को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।  आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई नगर निगम के द्वारा की जाएगी।      
कलेक्टर  लवानिया ने बताया कि इस क्षेत्र में लागातर बढ़ते कोविड संक्रमण और मास्क नहीं लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने, बिना काम के सार्वजनिक जगहों पर घूमने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे क्षेत्र की जनता को संक्रमण से बचाने के लिए सम्पूर्ण लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad