Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कलेक्टर डॉ पंकज जैन- कोरोना वायरस कोविड-19 के अधिक से अधिक सेम्पल ग्रामीण क्षेत्रों में भी लिए जाएं।



कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को निर्देश दिए है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के अधिक से अधिक सेम्पल ग्रामीण क्षेत्रों में भी लिए जाएं। इसके लिए प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर अलग-अलग कार्ययोजना तय कर सेम्पलों की संख्या बढाने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए है। 
 कलेक्टर डॉ जैन ने कहा स्वेच्छा से यदि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संदिग्ध होने की आशंका में सेम्पल देना चाहता है तो ऐसे सभी व्यक्तियों का सेम्पल अनिवार्यतः लें। 
 कलेक्टर डॉ जैन ने कोरोना के संक्रमण से बचाव के उपायों का अधिक से अधिक प्रचार कर आमजन उपयोग करें के लिए जनजागरूकता संबंधी कार्यक्रम भी सतत आयोजित होते रहे। उन्होंने किल कोरोना अभियान के दौरान डोर-टू-डोर सर्वे में चिन्हांकित व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखें ताकि वे किसी भी प्रकार की घातक बीमारी से प्रभावित ना हो सकें। 
 एनआईसी के वीडियो कांफ्रेसिंग कक्ष में इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री बृजेन्द्र सिंह यादव, अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ सुनील नंदेश्वर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केएस अहिरवार, सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ संजय खरे, एनआईसी के डीआईओ श्री एमएल अहिरवार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad