पत्रकारिता एवं ताप्ती जल संरक्षण को लेकर एनआरबी फाऊण्डेशन एवं भव्या इंटर नेशनल
बैतूल (मध्यप्रदेश), राजस्थान की लोकप्रिय स्वंय सेवी संस्था एवं संगठन एनआरबी फाऊण्डेशन एवं भव्या इंटर नेशनल द्वारा इस वर्ष २०२० में आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में जिन लोगो के सम्मान होने है उन लोगो की सूचि में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से पत्रकार एवं ताप्ती जल संरक्षण को लेकर काम करने वाले रामकिशोर दयाराम पंवार का नाम 110 नम्बर पर है। देश - प्रदेश से विभिन्न क्षेत्रो में काम करने वालो को सम्मानित करने वाली संस्था एनआरबी फाऊण्डेशन एवं भव्या इंटर नेशनल की निर्देशक डाँ श्रीमति निशा शैलेन्द्र माथुर ने इस आशय की जानकारी देते हुए श्री पंवार को उनके चयन पर बधाई दी है। इस वर्ष के अंत में जयपुर राजस्थान में आयोजित होने वाले सम्मान - समारोह में श्री पंवार भाग लेने जाएगें। बैतूल जिले बीते 40 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकार लेखक साहित्यकार कहानीकार रामकिशोर पवार को मिलने वाले सम्मान पर उनके मित्रो एवं शुभचिंतको ने बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि श्री रामकिशोर दयाराम पंवार स्वंतत्र लेखन पत्रकारिता ,एंव समाचार पत्र प्रकाशन ए संपादन,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य :- इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन दिल्ली (आई एफ डब्लयू जे),प्रदेश सचिव :- इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट, यूनियन मध्यप्रदेश राज्य इकाई (आई एफ डब्लयू जे),उपाध्यक्ष :- जिला प्रेस क्लब बैतूल ,क्षत्रिय पंवार समाज संगठन बैतूल, संस्थापक :- बैतूल जिला नवयुवक पंवार समाज जाग्रति मंच (मध्यप्रदेश शासन द्वारा पंजीकृत),संस्थापक :- रोहिणी (मध्यप्रदेश शासन द्वारा पंजीकृत),जिला संयोजक :- बैतूल जिला पर्यावरण संरक्षण समिति (मध्यप्रदेश शासन द्वारा पंजीकृत),पूर्व सदस्य :- बैतूल जिला पर्यावरण वाहिणी केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार, द्घारा गठित एंव मध्यप्रदेश सरकार द्घारा संचालित,प्रदेश अध्यक्ष :- माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश (मध्यप्रदेश शासन द्वारा पंजीकृत)प्रदेश उपाध्यक्ष :- आरटीआई एक्टीविस्ट फोरम मध्यप्रदेश (मध्यप्रदेश शासन द्वारा पंजीकृत),पत्रकारिता के क्षेत्र में सहभागिता ४० वर्षो से नियमित लेखन / प्रकाशन ,1978 से नियमित रूप से प्रादेशिक एवं विदर्भ के हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में पत्र लेखन ,1980 से 1983 तक पाथाखेड़ा में साप्ताहिक प्रभात किरण इन्दौेेर के संवाददाता के रूप में ,1980 से 1989 तक विदर्भ के दैनिक युगधर्म नागपुर के पाथाखेड़ा संवाददाता के रूप में,1982 से 1985 तक दैनिक स्वदेश भोपाल एवं ग्वालियर के लिए ,1983 से 1985 तक दैनिक भास्कर भोपाल, जबलपुर, इन्दौर, के लिए , 1985 से 1987 तक दैनिक जागरण भोपाल के लिए,1988 से 1990 तक नवभारत नागपुर के लिए, 1986 से 1987 तक नागपुर टाइम्स आंग्ल दैनिक के लिए,1989 से 1991 तक तक हितवाद नागपुर,1992 से 1993 तक दैनिक नवभारत भोपाल एवं नागपुर के लिए,2000 से आज तक मसिक विजन टूडे के मध्यप्रदेश एवं छत्तिसगढ़ ब्यूरो के रूप में कार्यरत 1998 से 2004 तक मासिक मधुर कथाए दिल्ली बैतूल प्रतिनिधी के रूप में कार्यरत,1998 से 2002 तक मासिक सच्ची दुनिया दिल्ली के लिए बैतूल प्रतिनिधी के रूप में कार्यरत ,1990 से 2004 तक दैनिक फिर नई राह भोपाल, दैनिक अफकार भोपाल , राष्ट्रीय साप्ताहिक पंचड दिल्ली, दैनिक देशबंधु भोपाल, मासिक कर्मयुद्घ इन्दौर, मासिक धर्मयुद्घ इन्दौर, साप्ताहिक मन की चाल इन्दौर हिन्दी साप्ताहिक दिलेर समाचार दिल्ली, दैनिक आलोक भोपाल, दैनिक एक्सप्रेस न्यूज भोपाल,एक्सप्रेस मिडिया सर्विस भोपाल, साइना न्यूज एजेन्सी भोपाल, साप्ताहिक पहले पहल भोपाल, साप्ताहिक विज्ञापन की दुनिया नागपुर, 1980 से इन पंक्तियो के लिखे जाने तक कार्यरत स्वतंत्र लेखन :- सकैड़ो कहानियां अब तक प्रकाशित हो चुकी है। वर्तमान समय में वर्ष 2013से भोपाल से साप्ताहिक समाचार पत्र ताप्ती हलचल का नियमीत प्रकाशन वर्ष 2004 से राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक पंजाब केसरी दिल्ली के प्रतिनिधी के रूप में 2019/ 2020 के लिए अधिकृत संवाददाता के रूप में कार्य,जिला संवाददाता लोकदेश भोपाल के रूप में कार्य कर रहे हैं। श्री पवार को मिलने वाले सम्मान पर पत्रकारों ने बधाई दी है।


