मुलताई क्षेत्र के सावंगा ग्राम में 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजेटिव ।
✍ पाशा खान / कुलदीप पहाड़े
मुलताई- कोरोना महामारी के इस दौर में मुलताई क्षेत्र में भी अब धीरे धीरे कोरोना अपने पैर पसारने लगा है। न सिर्फ शहरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना के मरीज मिल रहे है। इनमे ज्यादातर मरीज बाहरी क्षेत्रो से आने वाले सामने आ रहे है।
मुलताई क्षेत्र का ग्राम सावंगा मे एक 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। बताया जा रहा है कि वह रायगढ़ महाराष्ट्र की कोई प्राइवेट कम्पनी मे काम करता था और शनिवार को ही अपने गांव आया है।
इस दौर में सभी को सुरक्षित रहने की अति आवश्यकता है, सम्भवना जताई जा रही है कि बैतूल जिले में भी भोपाल की तर्ज पर 10 दिनों का लॉक डाउन हो सकता है।



