प्रभात पट्टन मे भीम सेना ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 57 यूनिट रक्तदान हुआ।
प्रभात पट्टन। भीम सेना ब्लॉक प्रभात पट्टन द्वारा ब्धवात को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भीम सैनिको एवं भीमपुत्रियो ने 57 यूनिट का रक्तदान किया।
भीमसेना जिलाध्यक्ष रवि सिंगारे ने बताया कि पूरे विश्व में फैले वैश्विक कोरोना जैसे महामारी के बीच बैतूल जिले में भीम सेना के द्वारा परोपकारी कार्यों की सराहना करने से रोका नहीं जा सकता क्योंकि जबसे कोरोना महामारी का संकट छाया है तभी से बैतूल जिले में भीम सेना ने विभिन्न माध्यमों से जनसेवा का बीड़ा उठाया है।
हम अपने पाठकों को बता दें की भीम सेना द्वारा कोरोना संकटकाल में जहां गरीब तबके के लोग राशन पानी के लिए चिंतित थे उसी बीच में भीम सेना के सदस्यों ने आपस में फंड एकत्रित कर जरूरतमंदों को अनाज के पैकेट बनाकर लगभग 1 माह तक विभिन्न माध्यमों से वितरित किए उसी बीच वैश्विक महामारी के कारण मजदूरों के पलायन में भी भीम सेना के सदस्यों ने पलायन कर रहे लोगों को घर तक पहुंचाने में विभिन्न माध्यमों से मदद पहुंचाई भीम सेना का कार्य यहीं पर नहीं रुका भीम सेना को ऐसा लगा कि रेन बसेरा रेलवे स्टेशन बस स्टैंड एवं फुटपाथ जिला चिकित्सालय पर रहने वाले गरीब तबके के लोगों को भोजन की अति आवश्यकता है। उसके चलते भीम सेना ने भीम रसोई के नाम से भोजन वितरण की व्यवस्था को बनाया लगभग भीम रसोई निरंतर बिना रुके 35 दिनो तक संचालन किया जिसमें लगभग 16000 पैकेट भोजन वितरण किया
आज प्रभात पट्टन में भीमसेना के नेतृत्व में रक्तदान शिविर में जिला ब्लड बैंक के अधिकारी अंकिता सीते, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार अतरे,मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आकांक्षा जोशी, खंड विस्तार प्रशिक्षक श्री एस.एन. बामने, बीपीएम श्री सुनील पत्रिकर, बीसीएम श्री कृष्ण कांत पाटिल, बैतूल ब्लड बैंक से आए राजेश बर्खेडे तथा भीमसेना बैतूल के वरिष्ठ सहयोगी आयु.एन.के.मांडवे, अजाक्स जिलाध्यक्ष अनिल कापसे, धर्मदास दवन्डे ने उपस्थित होकर सभी भीमसैनिको के सामाजिक कार्यो के प्रति त्याग एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनको प्रोत्साहन एवं हौसला अफजाई हेतु अपने विचार व्यक्त किये।भीमसेना जिला संगठन मंत्री अलीम खान,सोयब अली, जिला उपाध्यक्ष गौतम उबनारे, दीपक आठनेरे, अंकित चौकीकर व दुर्गेश सोने अन्त में ब्लॉक अध्यक्ष जित्तू आठनेरे ने चिकित्सालय के समस्त स्टाफ उपस्थित अथितियों,एवं सभी भीमसैनिको का आभार व्यक्त किया।


