कोरोना ब्रेकिंग - पाथाखेड़ा शोभापुर में कोरोन के 9 पॉजेटिव केस आए सामने।
सारणी/बैतूल। देश प्रदेश सहित जिले में लगातार कोरोना के मरीजो की संख्या दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही है। अभी तक बाहर से आए लोगो मे ही कोरोना पॉजेटिव रिपोर्ट आ रही थी लेकिन अब इसके सामुदायिक फैलाव के कारण अब संक्रमित के सम्पर्क में आए लोग भी कोरोना पॉजेटिव पॉजेटिव हो रहे है।
इस बार कोरोना बम जिले के कोयलांचल पाथाखेड़ा में फूटा है जहां एक साथ 8 लोग कोरोना पॉजेटिव पाए गए है वहीं एक मरीज शोभापुर में मिला है।
गुरुवार देर रात स्वास्थ्य विभाग की भोपाल से आई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है जिसमे 52 वर्षीय पुरूष, 15 वर्षीय उसी की बालिका, 47 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय महिला, 80 वर्षिय बुजुर्ग, एवम एक ही परिवार के तीन लोग जिनमे एक पुरूष 55 वर्षीय , 50 वर्षीय महिला और उनका 22 वर्षीय पुत्र सभी निवासी प्रेम नगर पाथाखेड़ा एवम एक 55 वर्षीय पुरुष शोभापुर में बताया जा रहा है।
एक साथ 9 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आने से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। क्योकि इसके पहले भी प्रेमनगर में ही कोरोना सक्रमण से एक ही परिवार के 3 लोग पॉजेटिव आए थे और उसके कुछ दिन बाद ही उनके 2 पड़ोसीयो की रिपोर्ट पॉजेटिव आई थी।
लगातार बढ़ रहे इन केसों के बाद अगर अब भी आम लोगों ने शासन के नियमो का पालन नही किया तो जल्द ही स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है।

