पाशा खान / कुलदीप पहाड़े
भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना के प्रकोप ने मुख्यमंत्री को भी नहीं छोड़ा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित हो गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक ट्वीट के जरिए दी है.
ट्वीट में CM ने लिखा है, ''मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे #COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएं.''
इसके बाद उन्होंने एक दूसरा ट्वीट किया और जनता को आश्वासन दिया. उन्होंने लिखा, Covid-19 का समय पर इलाज होता है तो व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है. मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूं. मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा.''
विज्ञापन
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें






