मुलताई स्टेशन रोड़ पर कंटेन्मेंट एरिया बना कर भुला प्रशासन।
मुलताई। नगर पालिका क्षेत्र में लगातार कोरोना मरीजो के मिलने के बाद जिस जगह पर कोरोना के मरीज मिले है उन जगहों को कंटेन्मेंट एरिया बनाया गया था। इसी तरह स्टेशन रोड़ पर भी एक कोरोना मरीज के मिलने के बाद नायक मेडिकल गली से सहारा बैंक के सामने वाली गली तक रोड़ को बेरिकेट्स लगा कर बंद कर दिया था।
प्रशासन द्वारा उक्त एरिया को कंटेन्मेंट क्षेत्र बना तो दिया गया लेकिन बनाने के बाद भूल गए और शुक्रवार शाम होते होते सहारा बैंक के सामने से लगे हुए बेरिकेट्स गिर गए और रस्सियां टूट गयी।

