Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भुट्टे ख़रीदना पड़ा महंगा, मामला पहुचा पुलिस थाने।

भुट्टे ख़रीदना पड़ा महंगा, मामला पहुचा पुलिस थाने।




मुलताई। नगर मे एक नया और अनोखा मामला पुलिस थाने पहुचा है जिसमे फरियादी ग्राम करपा निवासी झनक पवार सब्जी भाजी विक्रेता ने शिकायत मे बताया कि उसने स्टेशन चौक पर दो दिन पहले भुट्टे बेचने के लिए दुकान लगाई, जहा पर सन्तोष साहू एवं अन्य लोगों ने 30 भुट्टे खरीदने के बाद पैसे नही दिए और पैसे मांगने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

          वहीं पर संतोष साहू का कहना है की उन्होंने 30 रुपए मे मात्र 3 भुट्टे लिए थे और उसके पैसे तुरन्त बिना किसी मारपीट किए दे दिए थे। वह दुकानदार मानसिक रूप से कमजोर है और पैसे लेने के बाद भूल गया और जबरन थाने जा कर झूठी शिकायत की है। 

       उपरोक्त मामले मे पुलिस विभाग का कहना है कि उनके पास फरियादी झनक आया था जिसकी शिकायत पर मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद उचित कर्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad