मुलताई के कामथ मे दिल्ली रिटर्न युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव।
✍ पाशा खान / कुलदीप पहाड़े
मुलताई - आज शाम को मुलताई प्रशासन द्वारा जारी सूचना मे बताया गया है की मुलताई नगर से लगा हुआ कामथ मे एक 16 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मुलताई एस डीएम सी एल चनाप ने बताया कि मुलताई से लगा हुआ कामथ निवासी एक युवक अपने माता पिता एवं भाई के साथ दिल्ली से नागपुर 6 जुलाई को आया था। नागपुर से एक ड्राइवर के साथ मुलताई कामथ अपने घर आए थे। बताया गया है कि उस युवक के भाई और माता-पिता की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से आने के कारण माता पिता भाई और युवक का सेम्प्ल जांच के लिए भेजे गए थे। पाजिटिव पाए गए युवक को कोविड केयर सेंटर लाया जा रहा है।


