मुलताई के पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने वाले श्री राम मेडिकल स्टोर दुनावा को तत्काल बंद कराया गया ।
✍पाशा खान / कुलदीप
मुलताई। नगर मे शनिवार को परेंगाव रोड निवासी युवक के पॉजिटिव आने के बाद आज उस युवक के संपर्क में आने वाले श्री राम मेडिकल स्टोर दुनावा को एसडीएम सी एल चनाप के आदेश पर तत्काल बंद कराया गया तथा उनको एवं उनके परिवार को कोरन्टाईन में रहने के निर्देशित किया गया है।
आपको बता दें की उक्त युवक मुलताई मे बहुत लोगों के सम्पर्क मे आया है, जिससे अब नगर मे सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। अतः सभी को सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है।


