मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजेटिव होने पर आम जनता की क्या है राय !
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह ट्वीट करके जानकारी दी कि उनकी कोरोना टेस्ट की रिजॉर्ट पॉजेटिव आई है।
जैसे ही यह ट्वीट और खबर जनता के बीच पहुची वैसे ही लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। पूरे दिन भर लोगो के बीच मुख्यमंत्री को कोरोना होना चर्चा का विषय बना रहा।
आपके अपने हमदर्द न्यूज के पाशा खान और कुलदीप पहाड़े द्वारा लोगो की प्रतिक्रिया ली गयी जिसमे किसी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की तो किसी ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नही है तो आम जनता का क्या होगा? तो किसी ने कहा कही यह कोई राजनीतिक स्टंट तो नही है? किसी का कहना था कि सोशल डिस्टेंस के पालन की बात बताते रहे लेकिन खुद मंत्रालय में सोशल डिस्टेंस भूल गए।
इस तरह से हमने लोगो की अलग अलग प्रतिक्रिया इस विषय पर आपके सामने रखने का प्रयास किया है। आपकी प्रतिक्रिया क्या है आप भी हमे कमेंट करके बता सकते है।
