कोरोना से जिंदगी की जंग हारा एक और कलाकार, कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन ने दी श्रद्धांजलि
विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस से एक और कलाकार जिंदगी की जंग हार गया है। यह कलाकार कैमरे के सामने आकर पर्दे पर अपना करिश्मा नहीं दिखाता था, बल्कि कैमरे के पीछे रहकर उसका काम कलाकारों को खूबसूरत बनाना था। जी हां! खबरें बताती हैं कि तमिल सुपरस्टार कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन का मेकअप फिल्म 'शमिताभ' में जिस मेकअप आर्टिस्ट ने किया था, उसका कोरोना वायरस से संक्रमित होकर निधन हो गया है। इस खबर की जानकारी खुद अक्षरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लेखिका तेजस्विनी दिव्या नाईक की लिखी एक पोस्ट साझा करके दी है।

