प्रतिदिन सायं आठ बजे से प्रात: पांच बजे तक रात्रि कालीन कफ्र्यू रहेगा ।
सायं साढ़े सात बजे सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हो जाएंगे ।
बैतूल, 21 जुलाई 2020
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राकेश सिंह ने जिले में प्रभावी लॉक डाउन व्यवस्था के तहत मंगलवार 21 जुलाई से समूचे जिले में प्रतिदिन सायं आठ बजे से प्रात: पांच बजे तक रात्रि कालीन कफ्र्यू घोषित किया है। इस दौरान नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
इसी तरह अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ कर जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान/दुकानें प्रतिदिन सायं साढ़े सात बजे अनिवार्य रूप से बंद कर दिए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।


