बैतूल में कोरोना का सामुदायिक फैलाव शुरू, एक ही
परिवार के आठ पॉजिटिव मिले |
बैतूल | आज रविवार को जिले के चिचोली में कोरोना बम
फूटा । प्राप्त जानकारी अनुसार चिचोली मे एक ही परिवार के आठ सदस्य कोरोना पाजिटिव
पाए गए है। बताया जा रहा है कि अभी 11 लोगो की रिपोर्ट आना बाकी है। आठ लोगो के कोरोना
पजिटिव कि सूचना मिलने से चिचोली सहित पूरे जिले मे हड़कम्प मच गया है।
बीएमओ राजेश
अतुलकर ने बताया कि गत दिवस चिचोली के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति इलाज के लिए नागपुर
गए थे। वहां जांच में उनके ब्लेडर में पथरी पाई गई थी। जांच के बाद वे वापस आ गए
थे । जहां 9 जुलाई को बुजुर्ग की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी। स्वस्थ्य प्रशासन ने
इसके बाद बुजुर्ग के संयुक्त परिवार के सदस्यों की सैम्पलिंग कराई । जिनमे 22 में
से 11 की आज रिपोर्ट आई है । उनमे से 8 पाजिटिव पाए गए है । जबकि 11 लोगो की
रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
बताया जा रहा है की बुजुर्ग का संयुक्त परिवार बहुत बड़ा है । स्वास्थ्य प्रशासन इसको लेकर आशंकित है कि पता नही कल कितनी रिपोर्ट पॉजिटिव आये । सबसे बड़ी समस्या है कि इस परिवार के सदस्य और कितने लोगों से मिले होंगे।

