प्रशासन की नाक के नीचे एक ही मंडप में एक ही दूल्हे ने अपनी दो प्रेमिकाओ के साथ लिए सात फेरे, वीडियो वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद जागा प्रशासन
युवक की दोनों ही दूल्हने है प्रेमिका
समाज की पंचायत और परिवार ने मिल कर लिया था या फैसला
बैतूल में परिजनों की मर्जी और समाज की सहमति से एक आदिवासी युवक ने दो युवतियों से शादी की है, प्रशासन को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने मामले की जांच शुरू करा दी है।
बैतूल जिले के घोडाडोंगरी तहसील के केरिया गांव में एक युवक ने दो युवतियों से विवाह रचाया
तीनों परिवार और समाज ने मिलकर लिया फैसला, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कराई
बैतूल. जिले की घोडाडोंगरी तहसील के केरिया गांव में युवक ने एक मंडप में अपनी दो प्रेमिकाओं के साथ सात फेरे लिये। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के साथ गांव के लोग भी शामिल हुए। यह पहला मौका था जब एक मंडप में दूल्हा एक और दो दुल्हन थीं। दूल्हे ने एक साथ दोनों दुल्हन के साथ सात फेरे लिए एवं एक साथ शादी की सारी रस्में पूरी की। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार केरिया गांव के आदिवासी युवक संदीप उईके ने होशंगाबाद जिले की एक युवती एवं घोडाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव की एक अन्य युवती से एक साथ विवाह किया। युवक भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था, इस दौरान होशंगाबाद जिले की युवती से उसकी दोस्ती हो गई। इस दौरान घर वालों ने कोयलारी गांव की युवती के साथ उसका विवाह तय कर दिया। इसके बाद विवाद होने लगा।
विवाद को दूर करने के लिए तीनों परिवारों एवं समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि दोनों लड़कियां युवक के साथ, एक साथ रहने के लिए तैयार हैं, तो दोनों की शादी लड़के से करा दी जाए। इस पर दोनों लड़कियां राजी हो गईं और युवक से शादी करने के लिए तैयार हो गईं।
एक युवक ने दो युवती से शादी की है
जनपद पंचायत घोडाडोंगरी के उपाध्यक्षमिश्रीलाल परते ने बताया- केरिया गांव के युवक ने दो युवतियों के साथ एक सात फेरे लिए हैं। तीनों परिवारों ने मिलकर समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक करके निर्णय लिया है।युवक की शादी दोनों युवतियों तेज करने का निर्णय लिया जिस पर यह शादी हुई है।
इनका कहना
हमारे द्वारा ऐसी किसी शादी की परमिशन नहीं दी गई है।बिना परमिशन की शादी हुई है, पटवारी को भेजकर मामले की जांच करा रहे हैं।-मोनिका विश्वकर्मा तहसीलदार घोडाडोंगरी

