Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ग्राम चौथिया के युवक की कुए मे गिरने से मौत |

ग्राम चौथिया के युवक की कुए मे गिरने से मौत |



मुलताई | सोमवार सुबह मुलताई के समीप ग्राम चौथिया निवासी राजेश पिता कचरु सोनारे का शव उसके घर के पीछे कुए मे मिला | बताया जा रहा है कि मृतक राजेश शराब के नशे का आदि था, कल रात भी वह शराब के नशे मे ही था | कल रात करीब 10 बजे से राजेश घर से लापता था | उसकी खोजबीन करने पर भी वह कहीं नहीं मिला | आज सुबह उसके घर के पीछे कुछ दूर स्थित कुए मे एक शव दिखाई दिया | देखते ही देखते भीड़ जमा हो गयी और पुलिस को सूचना दी गयी | मौके पर पुलिस के पहुचने के बाद शव को कुए से बाहर निकाला गया | पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया था | पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला शराब के नशे मे कुए मे गिरने से मौत का लग रहा है बाकी पूरी जानकारी पोस्टमार्डम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगी |


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad