पवित्र नगरी में संचालित शराब दुकान हटाने सौपा ज्ञापन।
मुलताई। मा ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में परगांव रोड़ पर देशी और बैतूल रोड पर विदेशी शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है, जिसको हटाने के लिए आज मुलताई तहसील कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के पदधिकारियो ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि जिन जगहों पर शराब दुकान का संचालन हो रहा है वह पवित्र नगरी के रिहायसी इलाके में आती है। जिसमे से देशी शराब दुकान का एक कर्मचारी कोरोना पॉजेटिव आ चुका है। जिससे क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण भी और तेजी से फैलने की संभावना है।
इसके अलावा जगह जगह अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है जिसके चलते नगर का माहौल भी खराब हो रहा है जिससे लोगो मे रोष व्याप्त है। कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
इस अवसर पर ज्ञापन देने के लिए दीपक कवडकर, नीलेश चावरिया, सौरभ दुबे, अभिषेक सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

