मध्य प्रदेश | शिवपुरी में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी की गई. इस दौरान ना तो मंत्री जी मास्क लगाए हुए दिखे और ना ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मास्क लगा रखे थे. कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं की भीड़ थी. सब एक साथ खड़े हुए हैं.
शिवपुरी जिले के पोहरी में आए मंत्री नरोत्तम मिश्रा का जोरदार स्वागत हुआ. मंत्री के साथ कांग्रेस से बीजेपी में आए राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा भी मौजूद रहे. नरोत्तम मिश्रा ने मंच से सफाई दी कि जो राजनीतिक घटनाक्रम घटा है, उसमें चवन्नी का भी लेनदेन नहीं हुआ. कोरोना के बीच इस चुनावी मंच से नरोत्तम मिश्रा ब्राह्मण कार्ड भी खेल गए.
इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की कोई परवाह नहीं कि गई. खुद स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मास्क नहीं लगाए हुए थे और न ही बीजेपी कार्यकर्ता मास्क लगाए हुए थे. कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने दोनों मंत्रियों को अपनी ओर से सम्मान में तलवारें भेंट की.

