बैतूल पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का 24 घंटे में किया खुलासा
थाना आठनेर - पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देषन में, अति. पुलिस अधीक्षक के मार्ग-दर्षन तथा एसडीओपी भैसदेही के नेतृत्व में थाना प्रभारी आठनेर व उनकी टीम द्वारा दिनांक 01.08.2020 की रात में हुये डबल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा बैतूल पुलिस ने 24 घंटे में कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
घटना- दिनांक 01.08.2020 को रात्री मंे इंद्रदेव व कम्मोबाई की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धार-दार हथियार से हत्या कर दी है। जिस पर थाना आठनेर में अज्ञात व्यक्ति के विरू़द्ध 218/2020 धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
शक के आधार पर पूछताछ- विवेचना के दौरान पुलसि को मृतिका कम्मोबाई के पूर्व प्रेमी मंगल सिंह पर शक हुआ। जिससे शक्ति से पूछताछ करने पर आरोपी मंगल सिंह द्वारा बताया गया कि, पिछले 01 वर्ष से मृतिका कम्मोबाई के संबंध आरोपी मंगल ंिसह से भी थे एवं पिछले कुछ दिनो से मृतिका कम्मोबाई ने मंगलसिंह से मिलना छोड दिया था।
घटना को अंजाम- आरोपी मंगल सिंह दिनांक 01.08.2020 को रात्री में कम्मो बाई से मिलने उसके घर गया था। घर जाकर देखा तो मृतिका कम्मोबाई घर पर नही थी, जो आरोपी द्वारा गुस्से में घर आकार अपनी धार-दार कुल्हाडी लेकर उसकी तलाष मंे निकल गया। और इंद्रदेव के खेत में बनी झोपडी में पहुच गया जहाॅ इंद्रदेव व कम्मोबाई दोनो मिल गये। दोनो के बीच मारपीट हुई, जिस पर आरोपी मंगल सिंह ने दोनो की अपनी धार-दार कुल्हाडी से हत्या कर दी तथा कुल्हाडी अपने खेत में छुपा दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा जप्त कर आरोपी मंगलसिंह को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
नाम आरोपी- मंगलसिंह पिता जवर सिंह जाति गांेड निवासी ग्राम गांेडीघोघर।
पुलिस टीम- पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा टीम- थाना प्रभारी आठनेर, उनि बंसत अहाके थाना भैंसदेही, उनि. राकेष सरयाम थाना प्रभारी झल्लार, सउनि संतोष सिंह नागवे, सउनि. संतकुमार परतेती, प्रआर. 196 नरेष रघुवंषी, आर. 608 सुभाष मंडलोई, 499 मनीष पटेल, 683 नरेन्द्र, 317 संजय, 269 संग्राम सिह, 528 महेष नगदे को किया जायेगा पुरूस्कृत।

