लाकडाऊन मे अनावश्यक वाहनों से घूमने वालो के चालान काट 3500 रुपए जुर्माना वसूला।
मुलताई। पूरे जिले में तीन दिनों का लॉक डाउन घोषित किया गया है जिसमे अतिआवश्यक कार्य के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल सकते है लेकिन इसके बावजूद भी लोग बिना कारण ही बाहर घूमने निकल रहे है।
दो पहिया और चार पहिया वाहन से अनावश्यक रुप से घूमने वालो के आज मुलताई नगर में पुलिस थाने के पास एसडीएम और नायब तहसीलदार ने पुलिस कर्मियों के साथ मिल कर चलानी कार्यवाही की।
अचानक हुई इस चलानी कार्यवाही में 5 चार पहिया एवम 10 दोपहिया वाहन चालको से 3500/ रूपए जुर्माना वसूला गया।


