Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना अस्पताल में लगी आग, 8 संक्रमितों की मौत।

Gujarat/अहमदाबाद के Covid अस्पताल में आग, 8 संक्रमितों की मौत।

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके के Covid अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 30 से ज्यादा मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक नवरंगपुरा के कोविड डेडिकेटेड शेरी अस्पताल में सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लगी। शुरुआती रिपोर्ट में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

गुजरात से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग हॉस्पिटल के चौथी मंजिल पर ICU में लगी और फिर वह फैलती चली गई। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीज इधर-उधर भागने लगे। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अग्निकांड में आठ मरीजों की मौत हुई है। इसमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। 50 से ज्यादा मरीजों को फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू कर लिया। बताया जा रहा है कि 35 मरीजों को अस्पताल के दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

परिजन अस्पताल की ओर दौड़े
अस्पताल में आग की खबर से कोरोना संक्रमित मरीजों के परिवार में हड़कंप मच गया। कई मरीजों के परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। अस्पताल के बाहर बदहवास से खड़े एक शख्स ने बताया, ' मेरे जानने वाले अस्पताल में भर्ती हैं। मुझे जैसे ही अस्पताल में आग का पता चला, मैं तुरंत यहां पहुंच गया।

प्रधानमंत्री की ओर से तत्काल 2-2 लाख रुपए की घोषणा की गई है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad