डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ में मूलताई नगर अध्यक्ष बने आलम पठान।
मूलताई। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवायें देने वाले राष्ट्रव्यापी संघ डॉ.अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ (DARYS) द्वारा मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मूलताई में जिला अध्यक्ष एड़ कुलदीप पहाड़े द्वारा युवा आलम पठान को मूलताई नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संघ के जिला अध्यक्ष ने नियुक्ति के साथ कहा है कि हम आपसे आशा करता है कि आप पूरी ईमानदारी और निष्ठा से संगठन के कार्यो को आगे बढ़ाओगे।
आलम पठान की नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद सभी शुभचिंतको द्वारा बधाई दी गयी ।

