टेमझिरा ब में पुलिया का भराव बहने से ग्रामीणों में रोष, आवागमन हुआ बन्द।
मूलताई। जबसे मुलताई का एक युवा बह गया है तबसे तहसील में सभी ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। जगह-जगह खस्ता हालत पुलिया और रोड़ से ग्रामीण परेशान। लोग दिल में डर बनाएं कि वह गांव से बाहर जाएं या नहीं। ऐसा ही हाल है टेम जीरा मैं बनी पुलिया का। यहां कुछ समय पहले बनी पुलिया पहली बारिश में आधे से ज्यादा बह गई है। यहां खस्ताहाल रोड और पुलिया से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।
जनपद पंचायत मूलताई अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमझिरा ब में बरई रोड पर वर्ष 19-20 में खनिज मद योजना अंतर्गत स्वीकृत 10 लाख रुपयों की लागत से बनी पुलिया का भराव बारिश में बह जाने से आवागमन बंद हो गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
हमदर्द न्यूज में कुछ दिनों पहले ही खबर प्रकाशित हुई थी। आपको बता दे कि टेमझिरा ब और बरई को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है जिससे हर दिनों सैकड़ो लोग आवाजाही करते थे। स्कूल वाले बच्चे भी इसी मार्ग का उपयोग करते थे। 2019 के अंत और 2020 कि शुरुआत में पुलिया का निर्माण हुआ था।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के निर्माण में भरपूर धांधली बरती गई साफ नजर आती है, जहा पर पाइप डाल कर पुलिया बना दी गई और साइड में मुरुम भर दिया गया लेकिन जैसे ही बारिश ने रफ्तार पकड़ी और तेज बारिश हुई पुलिया की साइड पटरी और भराव बहा कर ले गयी।
ग्रामवासियों में पुलिया की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया जा रहा है और पंचायत के प्रति खासी नाराजगी देखी जा सकती है।

