भगवान राम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजन के पूर्व मुलताई में बजरंग अखाड़ा परिसर हुआ भगवामय।
मुलताई। आगामी 5 अगस्त को भगवान श्री राम चन्द्र जी की जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर पूरे देश में हर्ष का माहौल है इसी तारतम्य मै मुलताई नगर के जय बजरंग अखाड़ा साहू समाज समिति नेहरू वार्ड के युवाओं द्वारा अखाड़ा परिसर एवम नागदेव मंदिर प्रांगण में भगवा तोरण एवम भगवा ध्वज बंधे जा रहे है।
युवाओ ने बताया कि 5 अगस्त को घरों घर घी के दीपक एवम रंगोली बनाने का आव्हान किया गया एवम इसी के साथ जय बजरंग अखाड़े में दोपहर 12 बजे 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ शीतला रामायण मण्डल द्वारा संपन्न किया जाएगा।
इस अवसर पर अखाड़ा अध्यक्ष योगेश दीयावार, गणेश साहू, गगन साहू, ऋषि साहू , प्रकाश साहू, गजनी, गोविंद पलेवार, आकाश साहू , संदीप साहू, मुकेश पहलवान, संजू पहलवान एवम अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

