Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

खबर का असर। लॉक डाउन में बंद रहेगी शराब दुकाने। नए आदेश जारी।

खबर का असर। लॉक डाउन में बंद रहेगी शराब दुकाने। नए आदेश जारी।

बैतूल। जिला कलेक्टर द्वारा 29 जुलाई को जारी 1 अगस्त से 4 अगस्त तक सम्पूर्ण लॉक डाउन के आदेश के बाद हमदर्द न्यूज ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था कि क्या इस दौरान शराब दुकाने खुलेगी या रहेगी बंद। क्योकि उस समय उस आदेश में शराब दुकानो को लेकर कोई स्पष्ट आदेश नही थे। 


यह खबर 29 जुलाई को हमदर्द न्यूज पर प्रकाशित की गई थी।


       खबर प्रकाशन के दूसरे दिन ही 31 जुलाई को शासन को नए आदेश जारी करने पड़े ।  जिसमे बताया गया कि आबकारी आयुक्त एवम जिला आबकारी अधिकारी से मार्गदर्शन के बाद 1 से 3 अगस्त तक देशी एवम विदेशी मदिरा दुकाने बन्द रखे जाने के आदेश दिए गए है। 

       हालांकि यह यह गौर करने वाली बात है कि 29 जुलाई को 4 दिन का लॉक डाउन घोषित हुआ था जो कि 1 अगस्त से 4 अगस्त तक था, लेकिन 31 जुलाई को जारी आदेश में मात्र 1 अगस्त से 3 अगस्त तक ही शराब दुकान बंद होने का उल्लेख है जबकि 4 अगस्त के लॉक डाउन हटा कर आज 1 अगस्त को ही इसे 3 दिन का किया गया है। 

      सवाल लाजमी है कि 31 जुलाई को लिखे आदेश में मात्र दिन दिनों के लिए शराब दुकान बन्द की गई जबकि इसे भी 4 दिनों के लिए बंद किया जाना चाहिए था। हालांकि इस आदेश की प्रति शनिवार 1 अगस्त को प्राप्त हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad