राम मंदिर भूमिपूजन की देश भर में धूम, छत्रपति शिवाजी युवा संगठन ने फहराया भगवा ध्वज।
मूलताई। देश दुनिया मे जिस पल का इंतज़ार सभी को था, वो पल आज 5 अगस्त 2020 को आ ही गया जब अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर बनने वाले भव्य मंदिर के भूमिपूजन होने जा रहा है।
इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी युवा संगठन बैतूल के आवाहन पर राम मंदिर के भूमि पूजन पर संगठन के सभी युवा साथियों द्वारा अपने-अपने ग्रामों में कट्टर हिंदुत्व का भगवा ध्वज फहराया गया। जिला अध्यक्ष शुभम बर्डे, राहुल पाटणकर प्रफुल्ल ठाकरे, दीपक साबले, अंकित देशमुख द्वारा बड़े धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। ग्राम सांडिया, ग्राम साईं खेड़ा खुर्द, ग्राम सावंगा, ग्राम आष्टा, ग्राम परसोडी, ग्राम इकलहरा आदि ग्रामो में इस अवसर पर आयोजन हुए।


