बसों के संचालन नही होने से आर्थिक परेशानी झेल रहे बस एजेंटो को मिला राशन, विधायक पांसे का जताया आभार।
मूलताई। कोरोना महामारी के चलते पूरे प्रदेश में बसों का संचालन बन्द होने के कारण बसों से जुड़े लोगों का रोजगार भी ठप हो चुका है। ऐसी स्थिति में बस एजेंट भी आर्थिक तंगी झेल रहे है, उन्होंने कई बार शासन प्रशासन से सहयोग की मांग भी की किन्तु उन्हें कोई सहयोग प्राप्त नही हुआ। ऐसी स्थिति में मूलताई विधायक सुखदेव पांसे से गुहार लगाने के बाद उन्हें राशन उपलब्ध कराया गया।
मूलताई विधायक सुखदेव पांसे के द्वारा सहयोग किये जाने पर समस्त बस एजेंटो ने उन्हें पुष्प भेंट कर आभार जताया और आगे भी इसी तरह के सहयोग के लिए उम्मीद की है। इस अवसर पर मूलताई बस एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष किसन उदासी, बाबू पठान, सतीश बारंगे, संतोष बंगाली, संजू बावाजी, सुदामा डिगरसे आदि उपस्थित थे।

