मूलताई एसडीम की बदली, सीएल चनाप की जगह आईएएस हरसिमरन प्रीत कौर संभालेगी कमान।
मूलताई। पिछले कुछ दिनों से नगर में चर्चा चल रही थी कि मूलताई में नए एसडीएम की नियुक्ति होना है, अंततः सोमवार शाम को इन चर्चाओं पर विराम लग गया और वर्तमान एसडीएम सी एल चनाप की जगह अब आईएएस हरसिमरन प्रीत कौर नई एसडीएम होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 18 अगस्त को नई एसडीएम कमान सभाल लेगी। हमदर्द न्यूज के पाठको को बता दें कि वर्तमान एसडीएम सी एल चनाप का कार्यकाल उनकी बेहतर कार्यप्रणाली के चलते अविवादित रहा। पूरे कोरोना काल और लॉक डाउन के दौरान बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया।

