बुधवार रात नदी में बहे मूलताई के युवक का शव मिला।
मूलताई। मूलताई से छिंदवाड़ा रोड़ पर पाड़सिंगा से महिलावाडी रोड़ पर बुधवार जोरदार बारिश के चलते पुलिया पर पानी होने के बाद भी मूलताई निवासी एक युवक बाइक से पुल पार करने की नाकाम कोशिश के चलते पानी के तेज बहाव के कारण नदी में बह गया था।
उक्त युवक लक्की बारंगे मुलताई का निवासी था जिसकी गुरुवार दिनभर नदी और डेम में खोजबीन करने के बाद भी बॉडी नही मिल पाई थी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उक्त युवक की डेड बाडी जहा उसकी मोटरसाइकिल मिली थी उसके आसपास ही मिली। ग्रामीणों ने सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी है।
मूलताई एसडीएम सी एल चनाप ने बताया कि अभी तक कुल दो लोगो के शव मिल चुके है तीसरे व्यक्ति की तलाश एनडीआरएफ की टीम लगातार कर रही है।

