कोरोना योद्धा: दो मरीज कोरोना को हराकर पहुंचे घर
Multai | स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मरीजों द्वारा कोरोना बीमारी को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। ग्राम पौनी निवासी 27 वर्षीय व्यक्ति एवं ग्राम जौलखेड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक की कोरोना से स्वस्थ होने पर छुट्टी की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पल्लव अमृतफले एवं स्टाफ द्वारा शुभकामनाएं देकर दोनों युवकों को विदा किया गया। स्वस्थ हुए व्यक्तियों को एसएमएस (सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग) का पालन करने की सलाह दी गई।

