मुलताई रेलवे स्टेशन कॉलोनी के पास रामनगर क्षेत्र में आज सुबह राजा कावले नामक व्यक्ति की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते पर जिस घर के सामने लाश पड़ी है वह मृतक राजा कावले का ही घर है लेकिन घर में ताला लगा था। थाना प्रभारी एसएस सोलंकी एवं पुलिस दल मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गया है पुलिस के अनुसार लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

