Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बालाजीपुरम घुमाने का बोल देहव्यापार कराने ले जा रहे थे नागपुर। मूलताई पुलिस ने पकड़ा।

बालाजीपुरम घुमाने का बोल देहव्यापार कराने ले जा रहे थे नागपुर। मूलताई पुलिस ने पकड़ा।



इ्तवारा बाजार में मानव दुर्व्यापार करने ले जाई जा रही लडकियों का पुलिस द्वारा किया गया रेस्क्यू।


बैतूल । श्रीमान्‌ पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री शिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन में मानव दुर्वयापार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये अभियान के तहत श्रीमान्‌ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्रीमति श्रद्धा जोशी एवं श्री नम्रता सोधिया एसडीओपी गुलताई के निर्देशन में विनांक 29.2:2020 को थाना प्रभारी मुलताई श्री सुरेश सोलंकी, थाना प्रभारी आगला सुनील लाटा, थाना प्रगारी बोरदेही प्रवीण कुमरे के पर मागर्दशन में विश्वसनीय मुखवीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि छिन्दवाडा से मुलताई मार्ग पर कुछ व्यक्ति एक बोलेरों गाडी सफेद कलर की जिसमें 8 लडकियों को बालाजीपुर घुमाने का कहकर उन्हे मुलताई के रास्ते नागपुर बाजार में मानव दुर्व्यापार (वैश्यावृत्ति) करने हेतु ले जाये जा रहा है। सूचना पर श्रीमानू एसडीओपी मुलताई सुश्री नग्रता सोधिया के निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर टोल वेरियर दुनावा पर पुलिस टीम चैंकिग लगायी गयी जिसमें चैकिंग के दौरान टोल वेरियर पर एक राफेद बोलेरो जिसका नंवर एमपी 04 वीसी 3624 है जिसे घेरावंदी कर रोका गया जिसमें बैठी लडकियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया है ..... गया कि प्रियंका उर्फ रश्मि वर्मा, नीलेश उर्फ लल्ला एवं धारा द्वारा हम लोगों को बालाजीपुरम घुमाने का बोलकर हमें नागपुर गलत काम करने ले लिए जबरदस्ती ले जा रहे है और हमें इसके बदले 5-5 हजार रूपये देने का कह रहे थे हम लोगो ने जाने से मना किया तो हम बस लोगो को जान से मारने की घमकी दे रहे थे। पुलिस द्वारा तत्काल फरियादिया लडकी की मी शिकायत पर अपराध कमांक 1405/ 2020 धारा 366, 506, 342, 34 भादवि अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 5 पंजीबद्ध कर आरोपी १.प्रियंका वर्मा उर्फ रश्मि पिता राजकुमार | वर्मा उम्र 30 साल निवासी रेलवे स्टेशन के पीछे पातालेश्वर छिन्दवाडा, 2.नीलेश उर्फ लल्ला पिता लालचंद डेहरिया उम्र 26 साल निवारी कोसमी परासिया जिला छिन्दवाडा, 3. धारा सिंह की पिता टीकाराम चौहान उम्र 28 साल निवासी कुकडा किरार थाना मौखेड जिला छिन्दवाडा को अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया, थाना प्रभारी मुलताई सुरेश सोलंकी, थाना प्रभारी आमला सुनील लाटा, थाना प्रभारी बोरदेही प्रवीण कुमरे, । उनि तरूणा भारद्वाज, उनि मोहित दुबे, उनि राहुल राजोरिया, सउनि अरविन्द दीक्षित, सउनि बह रणधीरसिंह राजपूत, प्र०आर0 चालक रवीन्द्र नागले आरक्षक नीलेश, रोहित, मिथलेश, शिवम, रामचंद्र अहिके, गोपाल, सेवाराम महिला आरक्षक पुष्या धुर्वे, पप्पी बरखाने, आरजू तोमर, सोनू ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad