Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भाजपा नेताओं के घर पहुंच कर फूल भेंटकर ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए मांगेगे सहयोग।आंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ ने किया समर्थन।

 भाजपा नेताओं के घर पहुंच कर फूल भेंटकर ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए मांगेगे  सहयोग। आंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ ने किया समर्थन।

पवित्र नगरी के रेलवे स्टेशन पर अमरावती जबलपुर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर बीते एक सप्ताह से धरना प्रदर्शन कर रहा जन आंदोलन मंच अब अपनी मांग सांसद  तक पहुंचाने के लिए गांधीगिरी का सहारा लेंगा। जन आंदोलन मंच के अनिल सोनी, मोहनसिंह परिहार,यादवराव निंबालकर सहित अन्य सदस्यों ने बताया केंद्र में भाजपा की सरकार है। वही क्षेत्रीय सांसद भी भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन परिस्थितियों में ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग रेल मंत्री तक पहुंचाने में भाजपा सांसद डीडी उइके की भूमिका महत्वपूर्ण है। लेकिन सांसद को तमाम बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद क्षेत्रवासियों की मांग को नजर अंदाज कर रहे हैं। इन परिस्थितियों में जन आंदोलन मंच ने नए वर्ष में हर हाल में ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को पूर्ण कराने के लिए हर स्तर पर संघर्ष और प्रयास करने का संकल्प लिया है। साथ ही  यह निर्णय भी लिया है कि धरना प्रदर्शन के बावजूद ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग सांसद तक नहीं पहुंच रही है। तो अब सांसद की पार्टी भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के माध्यम से मांग सांसद तक पहुंचाई जाए। जिसके लिए गांधीगिरी का सहारा लेते हुए भाजपा के वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं के निवास स्थल पर जन आंदोलन मंच के सदस्य पहुंचेंगे। उनका फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें बताया जाएगा कि नागरिकों के साथ विद्यार्थियों, क्षेत्र के किसानों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए भाजपा सांसद रेल मंत्री से मुलताई में ट्रेनों का स्टॉपेज दिलाने के लिए सहयोग करें। जन आंदोलन मंच के सदस्यों ने बताया कि ट्रेनों का स्टॉपेज कराने की  प्रथम जिम्मेदारी सांसद की है और सांसद को स्टॉपेज की मांग पूरी करने के लिए मजबूर करने की जिम्मेदारी भाजपा के पदाधिकारियों की है। साथ ही सांसद के कार्यालय के सामने पहुंच कर भी मांग के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

आंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ ने किया समर्थन।

ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए जारी आंदोलन का डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ ने समर्थन किया है। शुक्रवार को संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप पहाड़े और नगर अध्यक्ष आलम पठान सहित अन्य सदस्य शहीद किसान स्तंभ के पास जारी धरना प्रदर्शन में पहुंचे। और जन आंदोलन मंच के सदस्यों को समर्थन पत्र सौंप कर आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया। संघ के सौरभ शेख,शिवम बामने,समीर मेमन, रैयान अहमद,शेख शाहिद सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए संघ जन आंदोलन मंच को हर स्तर पर सहयोग करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad