Multai.
गर्मी के शुरू होते हुए पानी के लिए परेशान गांधी वार्ड के बाशिंदे. नलों में पर्याप्त पानी नही मिलने से आक्रोश।
मुलताई। अभी गर्मी चालू भी नहीं हुई है कि नगर में पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। कल प्रशासन के आदेश अनुसार मेरा घर मेरी होली लोगों द्वारा मनाई गई कल होली का दिन होने के बाद भी नगर के गांधी वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं की गई.
जब कल सुबह नगर पालिका द्वारा पानी की सप्लाई की गई फिर भी लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाया जिसके चलते लोगों में भारी आक्रोश है। वार्डवासियों ने बताया कि कुछ नलों में पानी ही नही आ रहा है, उनका कहना है कि नगर पालिका द्वारा पूरे प्रेशर के साथ पूरा वाल नही खोला जाता जिसके चलते पाइप लाइन में पानी नही आता है। नल में मोटर लगाने के बाद भी पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल पाता है वहीं बिना मोटर लगाए पानी मिल पाना बड़ा मुश्किल हो जाता है।
देखा जाए तो अभी गर्मी प्रारंभ भी नहीं हुई फिर भी नगर में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। वार्ड की समस्या से नगर पालिका सीएमओ और सहायक यंत्री को अवगत कराया गया है जिस पर तत्काल कार्यवाही हेतु कहा गया है।

