Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जिले में 1 मई से 18+ वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के वेक्सिनेशन पर संकट। अब 3 मई को आएगा डोज तब 5 मई तक संभव होगा वेक्सिनेशन।

जिले में एक मई से प्रारंभ नहीं हो सकेगा 18 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन।



45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन जारी रहेगा।


कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत अस्पतालों में नहीं होगा वैक्सीनेशन कार्य, वैक्सीनेशन सेंटर अन्य स्थानों पर अंतरित होंगे


कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने वालों अथवा पॉजिटिव को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।


बैतूल, 30 अप्रैल 2021
कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि जिले में फिलहाल एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन प्रारंभ नहीं किया जा सकेगा। प्रदेश में 3 मई को वैक्सीन के डोसेज मिलने की संभावना है, तदनुसार वैक्सीनेशन कार्य किया जाएगा।
45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर जारी रहेगा। परन्तु कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वैक्सीनेशन के लिए नए केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। अस्पतालों में वैक्सीनेशन कार्य नहीं किया जाएगा। जो वैक्सीनेशन केन्द्र पहले से अस्पतालों में संचालित हो रहे हैं, उनको अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad