जबलपुर। अजब एमपी की गजब कहानी एक बार फिर देखने के लिए मिली। इस बार अजब एमपी में गजब जबलपुर के बरगी उप तहसील में हुआ है जहा लॉक डाउन का समय एक हफ्ता, दो हफ्ता , एक महीना या एक साल नही बल्कि अगले 100 साल के लिए लॉक डाउन की घोषणा कर दी गयी।
हमारे पाठकों को बता दें कि जबलपुर जिले में बरगी उप तहसील के नायब तहसीलदार द्वारा 03/04/2021 को एक आदेश जारी किया गया जिसमें लॉक डाउन सम्बन्धी जिला कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए रविवार को लॉक डाउन की घोषणा की गई है, उसी आदेश में अंतिम पेरेग्राफ में लिखा है कि "आदेश दिनाक 03/04/2021 को प्रभावशाली होगा साथ ही दिनाक 19/04/2121 को पूर्व की भांति गतिविधियां संचालित होगी।
हालांकि जब तक नायब तहसीलदार को इस बात का अहसास होता कि आदेश में कुछ गड़बड़ हो गयी है आदेश की प्रतियां नायब तहसीलदार के हस्ताक्षर होने के बाद जारी हो चुकी थी। अब यह आदेश वायरल हो रहा है। खेर आदेश में यह टाइपिंग मिस्टेक के कारण हुआ था लेकिन अजब एमपी की गजब कहानी जरूर बन गया है।
Big Breaking - 100 year lock down declared in MP. Planted in Bargi, Jabalpur.


