Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

छिंदवाड़ा को मिले पांच प्राणवायु दाता:पांच युवाओं ने आपस में जुटाए 14 लाख और बुलवा लिए 120 ऑक्सीजन सिलेंडर; अब जरूरममंदों को देंगे फ्री

 



देश-प्रदेश के साथ ही छिंदवाड़ा में भी ऑक्सीजन सिलेंडरों का संकट बना हुआ है। ऐसे विकट समय में छिंदवाड़ा के पांच युवाओं ने आपस में 14 लाख रुपए जुटाए। इन रुपए से गाजियाबाद से 120 ऑक्सीजन सिलेंडर बुलवा लिए। यह सिलेंडर कुछ शर्तों के साथ जरूरममंदों को फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे।

कोरोना महामारी के इस दौर में शहर के पांच युवाओं ने ऑक्सीजन के लिए भटकते लोगों और इसके अभाव में दम तोड़ते मरीजों का मंजर देखा तो उनसे रहा नहीं गया। तत्काल ही उन्होंने आपस में चंदा कर 14 लाख रुपए जुटाए। गाजियाबाद की एक कंपनी से बात कर 120 सिलेंडर बुलवा लिए। यह सिलेंडर लगेज वाहन से गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंच गए। पहले दिन ही इन युवाओं ने जरूरतमंदों को ये सिलेंडर उपलब्ध कराए है। सेवा के लिए लोगों से सिलेंडर की लागत में बतौर अमानत छोटे सिलेंडर के लिए 10 हजार रुपए और बड़े सिलेंडर के लिए 15 हजार रुपए की राशि ली गई है, जो सिलेंडर लौटाने पर मरीज के परिजन को लौटा दी जाएगी।

यह सेवा करने वाले चमकदार चेहरे

कोरोना काल में अपने पास का धन लगाकर समाजसेवा का शहर में यह सबसे बड़ा उदाहरण है। समाजसेवी युवाओं में राहुल द्विवेदी, अजय राजपूत, शोभित मिगलानी, विशाल कालिया, संदीप मालवी का ग्रुप है। अब यह ग्रुप न केवल ऑक्सीजन सिलेंडर बल्कि ऑक्सीजन कंस्टेटर मशीन खरीदने की तैयारी में भी है। इसके अलावा और 40 सिलेंडर भी पुणे की एक कंपनी से बुलवा रहे है। ऑक्सीजन कंस्टेटर मशीन के 200 नग खरीदे जा रहे है ताकि जरूरतमंदों की मदद कर सके।

पहले दिन ही उमड़ गई भीड़
सिलेंडर की मांग छिंदवाड़ा में इतनी अधिक है। पता लगते ही युवाओं के पास सैकड़ों की संख्या में न केवल लोग पहुंचे बल्कि हजारों की संख्या में फोन आए है। लोग युवाओं के चक्कर भी काट रहे है। इस ग्रुप में ने यह तय किया है कि सिलेंडर डॉक्टर के पर्चे के आधार पर अमानत राशि जमा कराने के बाद ही दी जाएगी। मरीज चाहे जिला अस्पताल में हो या प्राइवेट अस्पताल में जरूरतमंदों को डॉक्टर का पर्चा लाना होगा कि मरीज का ऑक्सीजन लेबल कम है या हालत गंभीर है और तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत है।

ऑक्सीजन सिलेन्डर के लिए जरूरी है...
मरीज का आधार कार्ड
ऑक्सीजन लेबल फोटो
मरीज की फोटो
अधिकृत डॉक्टर के इलाज की पर्ची
ये है कांटेक्ट नंबर..
9425776666
9300180180
7049235535
9425146966
9300612333
इन युवाओं ने अपील की है कि केवल जरूरतमंद ही फोन करें। अनावश्यक फोन कर सदस्यों का समय खराब ना करे।


हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad