Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार: भारतीय रेलवे ने भोपाल में की 20 कोविड देखभाल कोच की व्यवस्था बनकर तैयार।





 भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे कोरोना वायरस  से लड़ने के लिए तैयार: भारतीय रेलवे ने भोपाल में की 20 कोविड देखभाल कोच की व्यवस्था बनकर तयार

हालांकि अधिकारी ने बताया कि इन कोच में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं है। इसलिए गंभीर मरीजों को इनमें नहीं रखा जा सकता है।

कोविड के विरुद्ध लड़ाई में अपनी भागीदारी निभाते हुए रेलवे ने भोपाल में 20 कोविड केयर कोचेस बनाए हैं।  यहां स्वच्छता के साथ ही डॉक्टर्स व रोगियों के लिए सुविधाओं सहित 320 आइसोलेशन बेड की व्यवस्था है, जो 25 अप्रैल को राज्य सरकार को सौंप दिए जायेंगे।

भोपाल, 24 अप्रैल (ई न्यूज़) तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के नये मामलों के मद्देनजर अस्पतालों में बिस्तरों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर 20 कोविड देखभाल कोच की व्यवस्था की है, जो रविवार से पूरी तरह कार्य करना आरंभ कर देंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘भोपाल, मध्य प्रदेश में भारतीय रेल द्वारा, 20 कोविड देखभाल डिब्बों की व्यवस्था की गयी है, जिसमें 320 बेड (बिस्तर) होंगे। ये डिब्बे 25 अप्रैल से पूरी तरह कार्य करना आरंभ कर देंगे।’’

    भोपाल, 24 अप्रैल (भाषा) तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के नये मामलों के मद्देनजर अस्पतालों में बिस्तरों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर 20 कोविड देखभाल कोच की व्यवस्था की है, जो रविवार से पूरी तरह कार्य करना आरंभ कर देंगे।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘भोपाल, मध्य प्रदेश में भारतीय रेल द्वारा, 20 कोविड देखभाल डिब्बों की व्यवस्था की गयी है, जिसमें 320 बेड (बिस्तर) होंगे। ये डिब्बे 25 अप्रैल से पूरी तरह कार्य करना आरंभ कर देंगे।’’

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर इन पृथक-वास कोच को लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए भोपाल स्टेशन पर रेलवे द्वारा पृथक-वास कोच उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही भीषण गर्मी में मरीजों को बेहतर सुविधाओं के अलावा ठंडक के लिए कोच की खिड़कियों में कूलर की व्यवस्था की गई है।

हालांकि अधिकारी ने बताया कि इन कोच में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं है। इसलिए गंभीर मरीजों को इनमें नहीं रखा जा सकता है।


Bhopal West Central Railway ready to fight corona virus: Indian Railways has prepared a system of 20 Kovid care coaches in Bhopal.


हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad