आज से म.प्र. में वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन सबके लिए खुला*
1 मई से शुरू हो रहे 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
*जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन*
1. मोबाइल या कंप्यूटर से cowin.gov.in पर जाएं।
2. अपना मोबाइल नंबर इस साइट पर दर्ज करें।
3. जो मोबाइल नंबर दर्ज कराएंगे उस पर ओटीपी आएगा।
4. साइट पर ओटीपी डालें फिर सभी जानकारी सही-सही भरें।
5. वैध आईडी अपलोड करें इसकी सूची नीचे दिए गए लिंक में दी गई है।
6. सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें
हमदर्द न्यूज के सभी पाठक साथियों से हमारा निवेदन हैं कि वे कोरोना महामारी के प्रकोप से स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सिन जरूर लगाएं।

