Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

500 रुपए के लिए दोस्त की हत्या:शराब पार्टी में हुए विवाद के बाद गला काटा, पहचान छिपाने के लिए शव पेट्रोल डालकर जला दिया;

 



महज 500 रुपए के विवाद में चार लोगों ने अपने ही दोस्त की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को लगा कि ये लाश मकान मालिक की है। जब जांच की, तो हकीकत सामने आई। मामला उज्जैन जिले के घटि्टया थाना क्षेत्र के दौलतपुरा गांव का है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक गांव में लालसिंह पिता दयाराम के घर में गुरुवार सुबह जली अवस्था में युवक की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। चूंकि उस वक्त लालसिंह घर पर नहीं था, तो पुलिस ने माना कि लाश लालसिंह की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला था कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया है।

क्या है पूरा मामला
जांच अधिकारी प्रेम सिंह यादव ने बताया, पंकज पिता देवीलाल (25) निवासी ग्राम बिछड़ौद मजदूरी करता था। पंकज का दोस्त लालसिंह पिता दयाराम (27) निवासी दौलतपुर पार्टी करने के बहाने बुधवार शाम घर से बाइक पर बैठाकर ले गया था। लालसिंह के घर में पंकज, बलराम पिता राधेश्याम, जितेंद्र मोंगिया ने बीती रात शराब पार्टी की थी। जांच के दौरान पुलिस ने इन लोगों की तलाश शुरू की तो बलराम पकड़ में आया। उसने पूछताछ में बताया कि लाश पंकज पिता देवीलाल की है। लालसिंह व अन्य साथी हत्या के बाद भाग गए हैं।

पुलिस ने पंकज के परिवार वालों को सूचना दी। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी बलराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शराब पार्टी में पंकज और लालसिंह के बीच 500 रुपए को लेकर विवाद हुआ था। लालसिंह ने दराते से पंकज का गला काट दिया। इसके बाद पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। पार्टी में कुल 5 लोग थे। वारदात के बाद चाराभाग गए थे। इनमें से तीन को पुलिस हिरासत में ले चुकी है।

गमगीन दोस्त और परिवार वाले।
गमगीन दोस्त और परिवार वाले।

इकलौता बेटा था कज
पंकज के भांजे संतोष चौहान ने बताया कि उसके पिता की मौत दो वर्ष पहले बीमारी के कारण हो चुकी है। तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पंकज मजदूरी करता था और विधवा मां का इकलौता सहारा था। उसकी हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी परिवार वालों को भी नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है, हत्या के पीछे कुछ और कारण भी हो सकते हैं जिसकी जांच जारी है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है। परिवार वालों के मुताबिक पंकज की शादी अभी नहीं हुई थी। अभी उसकी मां को बेटे की हत्या की जानकारी भी नहीं दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad