Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Bhopal के JP Hospital में Doctor से बदसलूकी करने वाले Congress विधायक पर दो दिन बाद केस दर्ज




कांग्रेस के पूर्व मंंत्री और भोपाल विधायक पीसी शर्मा और पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है, JP अस्पताल में कोरोना इंचार्ज डाॅक्टर के साथ बदसलूकी की थी। इसके बाद डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया था। एडिशनल एसपी अंकित जायसवाल ने बताया, मामले में सिविल सर्जन और डॉक्टर के लैटर के बाद हबीबगंज थाने में दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया है। 

दो दिन पहले एक मरीज की मौत के बाद पीसी शर्मा, गुड्‌डू चौहान और साथियों ने अस्पताल जाकर हंगामा किया था। वहां मौजूद डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव से जमकर अभद्रता की गई। इससे व्यथित होकर डॉक्टर रो पड़े और इस्तीफा दे दिया था। बाद में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने उन्हें मना लिया और इस्तीफा वापस करा दिया। सोमवार को दो दिन बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार भीम नगर निवासी तख्त सिंह शाक्य (40) को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उन्हें लेकर शनिवार रात करीब 12.30 बजे जयप्रकाश अस्पताल पहुंचे। यहां मरीज को भर्ती कर लिया गया। ऑक्सीजन लगाई गई थी। मरीज की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव थी। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया, तो विधायक और साथी पहुंच गए। डॉक्टर श्रीवास्तव से बदलसूकी की गई। डॉक्टर का कहना था कि मरीज गंभीर हालत में आया था। उसका ऑक्सीजन सेचुरेशन 30 प्रतिशत था। उसके परिजनों को बता दिया था कि उसको बाहर भी नहीं भेज सकते। मैंने बहुत मेहनत की। फिर भी बचा नहीं सके। इसके बाद बाहर से आए लोगों ने मेरे साथ बदतमीजी करते हुए गाली दी। यह मामला जमकर तूल पकड़ा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad