Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

big breaking news इंदौर में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच जंग का मैदान बना अस्पताल! देखें वीडियो

 😷✍कुलदीप पहाड़े




big breaking news इंदौर में  डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच जंग का मैदान बना अस्पताल! देखें वीडियो

बिल पर को लेकर विवाद:

चिरायु अस्पताल में डॉक्टर व परिजन के बीच मारपीट; परिजन का आरोप- जनरल वार्ड के नाम पर डीलक्स के चार्ज वसूले

चिरायु अस्पताल में डॉक्टर व परिजन के बीच मारपीट; परिजन का आरोप- जनरल वार्ड के नाम पर डीलक्स के चार्ज वसूले|

डॉक्टर का कहना है उन्हें भी पीटा, दोनों पक्षों ने कराई एफआईआर

चंदननगर के चिरायु अस्पताल में बिल की राशि को लेकर विवाद के चलते डॉक्टर व परिजन में जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियाे भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट का केस दर्ज किया है। अन्नपूर्णा सीएसपी बीपीएस परिहार के अनुसार राजमोहल्ला निवासी कृतिका वर्मा की शिकायत पर डॉ. राधेश्याम जाट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कृतिका का आरोप है कि पिता रवि को एक दिन पहले वहां भर्ती किया था। जनरल वार्ड में पलंग का किराया 3 हजार बताया था। 20 हजार एडवांस जमा किए थे। रविवार को डिस्चार्ज कराना चाहा तो डीलक्स वार्ड का चार्ज लगाकर 19 हजार का बिल दे दिया। बिल कम करने को कहा तो डॉक्टर ने मारपीट शुरू कर दी। डॉ. जाट ने भी मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।

इंदौर। शहर के चिरायु हॉस्पिटल में जमकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक पक्ष दूसरे पक्ष से मारपीट कर रहा है. फिलहाल पूरे ही मामले में अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं. दरअसल घटना इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में स्थित चिरायु हॉस्पिटल में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट करते हुए नजर आ रहा है. मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पर भी शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन वरिष्ठ अधिकारी अभी किस तरह की कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं

( नोट हम हमारे पोर्टल के माध्यम से वाईरल वीडियो की सत्यता या असत्यता पर किसी भी प्रकार की के सही गलत का समर्थन नही करते )


हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad