✍️कुलदीप पहाड़े......
मुलताई। विधानसभा के पूर्व विधायक भाजपा नेता चंद्रशेखर देशमुख ने क्षेत्र में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्होंने चिंता जाहिर करते क्षेत्र की जनता से अपनी फेसबुक आईडी के जरिए अपील करते हुए लिखा है कि "आज मन अत्यंत दुःखी है, आसपास से बहुत दुखद समाचार आ रहे है। यह corona हर कही हमारे गावों में फैल रहा है। अब समय आ गया है हमलोगो को हमारी स्वयं की सुरक्षा करना होगा। पता नही आगे क्या हो लेकिन जितना सुरक्षित रहा जा सकता है रहे।
हम अभी जागे तो कई जाने आनेवाले समय में हमारे क्षेत्र में बच सकती है। सभी से हाथ जोड़कर नम्र निवेदन, जितने उपाय corona से सुरक्षित रहने के लिए कर सकते है करे।
#MultaiGoCorona"
हमदर्द न्यूज के सभी सुधि पाठकों से हम भी आग्रह करते है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकले, बाहर जाना आवश्यक है तो बिना मास्क के न जाए। बाहर जाने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे और सेनेटाइजर का उपयोग करते रहे।


